फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्काउट गाइड कैंप में बिग्नर्स कोर्स की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित स्काउट गाइड कैंप में सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं को बिग्नर्स कोर्स की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि जो शिक्षक अथवा शिक्षिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुई, उनसे कारण पूछा जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे के डीएवी इंटर काॅलेज में मंगलवार को स्काउट गाइड कैंप का आयोजन हुआ। कैंप में बिग्नर्स कोर्स की जानकारी दी गई। जिला मुख्यायुक्त कंचन प्रभा शुक्ला ने स्काउट गाइड संस्था के कार्याें को गति प्रदान करने का आह्वान किया। जिला कमिश्नर संतोष कुमार वर्मा ने बिग्नर्स कोर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट गाइड के बिग्नर्स कोर्स प्रशिक्षण में भाग न लेने वाले अध्यापक व अध्यापिकाओं से कारण पूछा जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक ने झंड़ा आरोहण करके, मां सरस्वती की वंदना के साथ दीप प्रज्जवलित करके किया। इस मौके पर स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य धर्मबीर, सुभाष चन्द्र यादव, विनोद गुप्ता, अखिलेश चन्द, गुंजन चौधरी, प्रभा दहिया, भारत भूषण व राजेश कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें