फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में गैस रिसाव से लगी आग

विज्ञापन
नई मंडी के शादी समारोह में गैस रिसाव के कारण आग लगने के बाद सिलिंडर को लेकर जाते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शादी समारोह में गैस रिसाव से लगी आग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी स्थित धर्मशाला में चल रहे शादी समारोह के दौरान ऊपरी मंजिल पर बने रसोईघर में अचानक सिलिंडर से गैस रिसाव होने से आग लग गई। शादी समारोह में आग से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नई मंडी क्षेत्र में गुलशन राय धर्मशाला है, जिसमें सोमवार रात शादी समारोह चल रहा था। धर्मशाला की ऊपरी मंजिल पर स्थित रसोईघर में हलवाई खाना बना रहे थे, जिसके लिए घरेलू गैस सिलिंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान देर शाम अचानक एक गैस सिलिंडर से गैस रिसाव होने लगा। जब तक वहां काम कर रहे कर्मचारी कुछ समझ पाते, गैस रिसाव ने एक जलते चूल्हे के कारण आग पकड़ ली, जिससे अचानक पूरे हॉल में आग का गुबार फैल गया। गनीमत रही कि आग का यह गुबार चंद सेकेंड ही रहा और इसके बाद लीकेज गैस सिलिंडर तक सीमित होकर रह गया। हालांकि अचानक गैस लीकेज से आग लगने से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाते हुए लीकेज गैस सिलिंडर को बाहर रखवा दिया। सीएफओ रमाशंकर तिवारी का कहना है कि शादी समारोह में नियम विरुद्ध तरीके से घरेलू गैस सिलिंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसे लेकर संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। आग से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें