फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति उपकेंद्र बना गैराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी समिति उपकेंद्र बना गैराज
विज्ञापन

शाहपुर। गांव दिनकरपुर में लाखों रुपये की लागत से बना सहकारी समिति उपकेंद्र तीन वर्ष से बंद पड़ा है। जिस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह उपकेंद्र बंद होने से ग्रामीण अपने वाहन खड़ा करने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिनकरपुर की साधन सहकारी समिति गांव काकड़ा में है। ग्रामीणों की मांग पर सपा सरकार में गांव में लाखों रुपये की लागत से ग्राम समाज की भूमि पर साधन सहकारी समिति काकड़ा का उपकेंद्र बनाया गया। जिसमें गोदाम के अलावा एक कार्यालय व आवास भी बनाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सहकारी समिति का उपकेंद्र से किसानों को खाद आदि भी वितरित किया गया। लेकिन पिछले तीन साल से यह उपकेंद्र बंद कर दिया गया। जिसके बाद से ग्रामीण इसका उपयोग अपने वाहन खड़ा करने के साथ कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस उप केन्द्र को शुरू कराने के लिए काफी प्रयास किए, किंतु ग्रामीणों को निराशा ही मिली। पिछले माह गांव में जन चौपाल कार्यक्रम में भी ग्रामीणों ने एसडीएम से इस उपकेंद्र को शुरू कराने की मांग की तो एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उपकेंद्र से किसानों को खाद आदि मिलना शीघ्र शुरू हो जाएगा। साधन सहकारी समिति काकड़ा के लेखाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि साधन सहकारी समिति पर मात्र दो कर्मचारी तैनात हैं। यह उपकेंद्र स्टाफ की कमी के अभाव में बंद हुआ है। उन्होंने बताया कि कई बार विभाग के आला अधिकारियों से समिति पर स्टाफ बढ़ाने की मांग की जा चुकी है । ग्रामीण सतपाल त्यागी, डॉ अरविंद त्यागी, मदन त्यागी, जोनू त्यागी, अमरीश त्यागी, सुशील त्यागी आदि ने डीएम के अलावा विभाग के आला अधिकारियों से इस उपकेंद्र को शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें