फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छह लाख रुपये का गांजा बरामद तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर(मुजफ्फरनगर)। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार से छह लाख रुपये की कीमत का 21 किग्रा गांजा बरामद किया। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत कुटबा नहर पटरी पर थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सिंचाई विभाग के खंडहर बने डाक बंगले के पास एक संदिग्ध कार खड़ी हुई दिखाई दी। वहीं तीन व्यक्ति खंडहर बने डाक बंगले के पास खड़े हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर तीनों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कार में गांजा छुपा कर रखा था। 21 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये है । पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम व पता कस्बे के मोहल्ला कस्सावान निवासी दिलशाद, हरियाणा प्रदेश के कैथल जनपद के गांव क्योड़क निवासी लीला उर्फ लाड्डी व जसमेर सिंह उर्फ गोल्डी बताया।
विज्ञापन

वहीं पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गांजा की तस्करी का कार्य करते हैं। वह उड़ीसा राज्य से सस्ते दामों में अवैध नशीला पदार्थ गांजा खरीद कर लाए थे। इसको हरियाणा प्रदेश में सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें