भोपा में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में दबोचा गैंगस्टर का वांछित बदमाश
मुजफ्फरनगर, भोपा। शनिवार देर रात गंगनहर पटरी मार्ग स्थित जौली रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगस्टर में वांछित बदमाश कुरबान को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गोली लगने से बदमाश के साथ ही सिपाही अमित भी घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस शनिवार देर रात गंगनहर पटरी मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान जौली रोड की तरफ से संदिग्ध बाइक पर आते बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। बदमाशों की फायरिंग में पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल अमित कुमार घायल हो गया। बदमाशों द्वारा फायरिंग की सूचना पर सीओ सोमेंद्र सिंह नेगी और एसओ सूबे सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद बदमाशों की जौली रोड पर घेराबंदी कर ली गई। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल होकर वहीं गिर पड़ा, जबकि दूसरा फरार हो गया। सीओ ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान पुरकाजी क्षेत्र के गांव गोधना निवासी कुरबान के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में गोकशी, चोरी व गैंगस्टर के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से बिना नंबर की बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी कुरबान भोपा थाने से भी गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। सीओ ने बताया कि आरोपी के फरार साथी को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
भोपा में हुई मुठभेड़ में घायल सिपाही।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा में मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर सीओ वह थानाध्यक्ष सहित मौजूद पुलिस टीम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR