फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांति सेना ने मनाया शौर्य दिवस, पुलिस से धक्का-मुक्की

विज्ञापन
छह दिसम्बर पर प्रदर्शन करते क्रांति सेना कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं को रोकने पर पुलिस से धक्कामुक्की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रकाश चौक पर शौर्य दिवस मनाते हुए जमकर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट तक जाने का प्रयास किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बेरिकेडिंग कर रोक दिया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने छह दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत सभी पार्टी कार्यकर्ता रविवार सुबह प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां बैठक के बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्रकाश चौक पहुंचे, जहां उन्होंने आतिशबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही पुलिस द्वारा यहां बेरिकेडिंग लगाई गई थी। पुलिस ने यहां से कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका तो दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। इस बीच क्रांति सेना के कार्यकर्ता लगातार आतिशबाजी करते रहे। बाद में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर ही रुककर प्रकाश मार्केट में लोगों को मिष्ठान वितरित किया। महासचिव मनोज सैनी और प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद शर्मा ने कहा कि छह दिसंबर को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भगवान श्रीराम का नाम लेकर सत्ता में आई भाजपा सरकार द्वारा शौर्य दिवस मनाए जाने पर रोक लगाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने प्रदेश सरकार से मांग की कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर आंदोलन में जितने भी वीरों ने अपनी शहादत दी है, उन सभी को विशेष पुरस्कार देते हुए उनके परिजनों को पेंशन दी जाए। शहीद हुए कारसेवकों के नामों की सूची मंदिर के मुख्य प्रांगण में लगाई जाए। छह दिसंबर को शौर्य दिवस को हर वर्ष राष्ट्रीय दिवस की तरह मनाया जाए। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनुज चौधरी, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, अवनीश चौहान, संजय गोयल, अरविंद प्रजापति, आलोक अग्रवाल, पुष्पेंद्र सैनी, अखिलेश पुरी, जॉनी पंडित, बसंत कश्यप, रदीप कोरी और अंकित मचल आदि मौजूद रहे।

प्रकाश चौक पर शौर्य दिवस मनाते क्रांति सेना के कार्यकर्ता को बेरिकेटिग कर रोकती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें