फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेलने के विवाद में की गई थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट खेलने के विवाद में की गई थी युवक की हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी क्षेत्र में हुई मोनू शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में नामजद आरोपियों में से एक बेकसूर पाया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के न्यू अंकित विहार निवासी मोनू शर्मा (27) पुत्र अशोक कुमार की 14 जनवरी की रात करीब 7.30 बजे कुछ युवकों से क्रिकेट खेलने के दौरान कहासुनी हो गई थी। पीड़ित पिता अशोक कुमार ने तहरीर देकर बताया कि मोनू शर्मा को युवकों ने डंडे व ईंटों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को जिला अस्पताल से नाजुक हालत में पहले मेरठ और फिर वहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया था, जहां 16 जनवरी को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अंकुर पाल, नमन बरार, मयंक, युवराज व करण शर्मा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस जांच में इनमें से एक आरोपी बेकसूर पाया गया है, जबकि तीन अन्य युवक हत्या में शामिल पाए गए हैं। इनमें से एक आरोपी अनिकेत उर्फ रॉनी सिंह निवासी सुभाषनगर को सरवट फाटक से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि क्रिकेट और गुल्ली-डंडे के विवाद में युवक की हत्या की गई है। छह आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें