फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की हत्या की आशंका जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी दीपा की आत्महत्या के मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी गई है। पिता ने अतिरिक्त दहेज न मिलने पर बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला द्वारिकापुरी दीपा (27) पत्नी अंकुर कोऑपरेटिव बैंक में जॉब करती थी। करीब चार माह पूर्व भर्ती मामले में अनियमितता के मामले में दीपा को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। तीन दिन पूर्व दीपा ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके शव को पुलिस ने मोर्चरी भेज दिया था। मामले में दीपा के पिता राजकुमार निवासी गांव दौलतपुर सिखेड़ा ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने करीब छह साल पूर्व दीपा की शादी की थी। दामाद अंकुर शर्मा भी बैंक में ही कर्मचारी है। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दीपा को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उन्होंने कई बार उसकी आर्थिक मदद भी की थी। आरोप है कि कुछ समय से दस लाख रुपये की मांग की जा रही थी। पिता राजकुमार ने आशंका जताई कि दस लाख रुपये नहीं मिलने पर दीपा की हत्या की गई है। वहीं, विवेचक रविंद्र नागर ने बताया कि दीपा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना आया है, जो लटकने से हुई है। पीड़ित पिता की तहरीर को जांच में शामिल कर लिया गया है, जो भी तथ्य जांच में सामने आएंगे, उसी के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें