कुश्ती में दावपेंच लगाते पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला
मोरना के गांव गादला में होली के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय मेले में दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से आए पहलवानों ने कुश्ती के जौहर दिखाए। दंगल का शुभारंभ ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने किया।
मोरना के गांव गादला में आयोजित तीन दिवसीय दंगल में मुख्य अतिथि अशोक प्रधान ने कहा कि कुश्ती हमारे प्राचीन खेलों में से एक है। इस विरासत को संभालने की जिम्मेदारी युवा वर्ग की है। ऐसे दंगलों से निकलकर पहलवानों ने विदेशों में देश का नाम रोशन किया है। मुकाबलों में मोनू गंगोह ने कुलदीप हरियाणा को, अरशद दुहैली ने आशू मखियाली को, वंचित बसैड़ा ने शाकिर मखियाली को हराया। मोनू सहारनपुर, बादल गाजियाबाद के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
दोघट के पहलवान गुलफाम, यमुना नगर के सुमित, तिगरी के जान मोहम्मद, कूकड़ा के नीशू, भैसंरहेड़ी के तसलीम, पचैंड़ा के प्रशांत, नन्हेड़ी के गुलशनव्वर , गादला के भूरा, नंगला दुहैली के महताब ने अखाड़े में कुश्ती के दांव पेंच दिखा कर दर्शकों का मनोरंजन किया। आयोजन में राजा त्यागी, दरोगा लोकेश त्यागी, ऋषिपाल नायक, अब्दुल रहमान, टोनी आदि का सहयोग रहा।