फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूनी देकर कोरोना संक्रमण को नष्ट करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। कोरोना संक्रमण को नष्ट करने के लिए सोमवार को आर्य समाज की कुरड़ी शाखा द्वारा गांव में हवन यज्ञ व धूनी का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन सामग्री के साथ धूनी देते हुए गांव को शुद्ध किया गया।
विज्ञापन

आर्यजनों ने ट्रैक्टर -ट्रॉली में हवन कुंड रखकर यज्ञ करते हुए पूरे गांव को शुद्ध किया। शुभम त्यागी ने कहा की हवन सामग्री की धूनी देने से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट किया जा सकता है। देशी घी, तिल तेल, कपूर, लौंग, गूगल, लोबान आदि औषधियों के माध्यम से पूरे गांव में धूनी देकर कोरोना महामारी के संक्रमण को नष्ट करने का प्रयास किया गया। उन्होने लोगों से अपील की कि हवन सामग्री व कुछ सूक्ष्म औषधि द्वारा अपने घर व बाहर धूनी देकर वातावरण को साफ करने का प्रयास करें। इस मौके पर अमरीश त्यागी, मांगा त्यागी, रिक्की, विक्की त्यागी, रविकांत त्यागी, सुमित त्यागी, अक्षय त्यागी, कपिल त्यागी, सन्नी त्यागी, मनीष त्यागी, सौरभ त्यागी व राहुल त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें