फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसा ऐड ने गुरुद्वारा कमेटी को दिए 10 ऑक्सीजन कंसट्रेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। मानवता की सेवा के लिए समर्पित सामाजिक संगठन खालसा ऐड द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा को 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किये गए हैं। गुरुद्वारा कमेटी कोरोना काल में जरूरतमंदों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के अलावा निशुल्क लंगर व दवाएं भी उपलब्ध कराएगी। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सेठ कुदीप कुमार व उपाध्यक्ष सरदार बालेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान क्षेत्र में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए गुरुद्वारा कमेटी ने मानवता की सेवा के विश्व प्रसिद्ध संगठन खालसा ऐड से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मांग की थी। जिस पर गुरुद्वारा कमेटी को 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले हैं। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को ऑक्सीजन चिकित्सक के पर्चे को देखकर नि:शुल्क दी जाएगी। साथ ही कोरोना से प्रभावित जिन घरों में भोजन बनना मुश्किल हो गया है उन्हें निशुल्क लंगर व दवाईयां भी दी जाएंगी। इस मौके पर गुरजोत सिंह सेठी, डॉॅ. गुरदीप सिंह सोढ़ी, दिलबाग सिंह उप्पल, श्याम लाल भारती, बलदीप सिंह, चंद्रदीप सिंह, हर्ष भारती, सचिन छाबड़ा, ज्ञानी सुखपाल सिंह, अमनदीप सिंह, सतीश गिरधर, हरविंदर सिंह बेदी, अंकित अरोडा, राजपाल नारंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें