फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारियों के धरने को पूरा समर्थन: त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारियों के धरने को पूरा समर्थन : त्यागी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में विभिन्न मांगों को लेकर यूपी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रहे संविदा कर्मचारियों के धरने को सपा ने समर्थन दिया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने समर्थन देते हुए सरकार से कर्मचारियों की मांगें पूरी करने अन्यथा कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों ने कोरोना महामारी के दौरान भी अपनी जान की परवाह न करके जनता की जान बचाने के लिए इलाज और टीकाकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भाजपा सरकार द्वारा साप्ताहिक अवकाश में भी कर्मचारियों से काम लिया गया है, जिसके चलते ही कोरोना महामारी को रोकने में सफलता मिली। आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड जारी करने तथा स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्तियों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आशा बहुओं का नियत मानदेय निर्धारित किए जाने की मांग की। धरना स्थल पर समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ. नूर हसन सलमानी, मेहताब सैफी, सागर कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें