फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलत-चंदसीना मार्ग बदहाल, आए दिन हो रहे हादसे

विज्ञापन
खतौली बायपास को सठेड़ी और फुलत मार्ग से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग अपने खस्ताहाल पर आंसू बहा रहा है - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
फुलत-चंदसीना मार्ग बदहाल, आए दिन हो रहे हादसे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। खतौली बाईपास को सठेड़ी और फुलत मार्ग से जोडने वाला संपर्क मार्ग खस्ताहाल है। यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी नही ले रहे हैं।
सठेड़ी से खतौली बाईपास को जोड़ते हुए फुलत-चंदसीना मार्ग बदहाल है। उक्त मार्ग की मरम्मत का कार्य करीब चार वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था। यह मार्ग खतौली बाईपास से सठेड़ी गंग नहर पटरी मार्ग पर जाने के लिए शार्टकट के रूप में प्रयोग किया जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून, सहारनपुर आने जाने वाले सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। गन्ने का सीजन होने के कारण गन्ना किसानों को गन्ना डालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समाजसेवी प्रवीण कुमार का कहना है कि यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। सठेड़ी से खतौली बाईपास तक करीब दो किलोमीटर की सड़क बेहद जर्जर हालत में है। सठेड़ी के ग्रामीण इस मार्ग के जीर्णोद्धार कराने हेतु केंद्रीय मंत्री व इस क्षेत्र से भाजपा सांसद डॉ संजीव बालियान से भी मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने बहुत जल्द लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।
पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार का कहना है कि यह मार्ग खतौली बाईपास को सठेड़ी गंग नहर पटरी से जोड़ने के लिए शॉर्टकट के रूप में जाना जाता है। जिस कारण इस मार्ग पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। इस मार्ग की हालत जर्जर होने के कारण क्षेत्रवासियों के अलावा वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
किसान भूपेंद्र सिंह का कहना कि मार्ग की हालत जर्जर होने के कारण गन्ने के सीजन में किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़क जगह-जगह पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो चुकी है । जिसके कारण इस मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। बरसात के समय जलभराव की स्थिति और भी बदतर हो जाती है।
विज्ञापन

सठेड़ी निवासी किसान परमाल सिंह का कहना है कि इस मार्ग पर सड़क का नामोनिशान शेष नही बचा है। दिनभर यहाँ धूल मिट्टी उड़ती रहती है। जिसके कारण यहाँ सांस लेना भी दूभर हो गया है। किसानों को भी खेत मे जाते समय काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

खतौली बायपास को सठेड़ी और फुलत मार्ग से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग अपने खस्ताहाल पर आंसू बहा रहा है- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें