फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फर्जी जीएसटी नंबरों से जालसाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। साइबर क्राइम पुलिस ने आठ राज्यों में नकली माल और दूसरी कंपनियों के जीएसटी नंबर का प्रयोग कर ठगी करने के आरोपी मेरठ के जागृति विहार में रह रहे गाजियाबाद के लुहारली निवासी कंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 15 शिकायतें मिली। जांच में सामने आया कि 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पिछले एक वर्ष में अपने नाम पर 20 मोबाइल नंबर जारी कराए। आरोपी ठगी की शिकायत दर्ज होते ही नया नंबर प्राप्त कर लेता था।
एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि दिल्ली-दून हाईवे से साइबर टीम ने आरोपी को पकड़ा है। असल में आंध्र प्रदेश के पुलिवेंदुला निवासी डाॅ. थारून रेड्डी कंडुकुरी ने 13 अगस्त को पुलिस से अपने साथ हुई ठगी की शिकायत की थी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि कंडुकुरी ने केके एंटरप्राइजेज नामक फर्म से 30 बैरल योनेक्स मैविस 350 शटलकॉक का ऑर्डर दिए था। उन्होंने 22400 रुपये का भुगतान मुनेश के खाते में किया।
आरोप लगाया गया कि उन्हें ब्रांडेड उत्पाद के बजाय प्लास्टिक के नकली शटलकॉक भेजे गए। धन वापसी की मांग करने पर फर्म प्रोपराइटर ने इन्कार कर दिया और जीएसटी से बचने के लिए निजी खाते का उपयोग किया।
साइबर थाने के जांच अधिकारी जय शर्मा ने जांच के दौरान केके एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर रमेश कुमार से पूछताछ की। रमेश कुमार ने बताया कि उनकी फर्म सोलर और एलईडी लाइट का काम करती है और शटलकॉक बिक्री के लिए अधिकृत नहीं है।
उन्होंने यह भी बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी फर्म के जीएसटी नंबर का दुरुपयोग कर रहा है और उन्होंने पहले ही जीएसटी विभाग में शिकायत दर्ज कराई है।
रमेश कुमार ने इनवॉइस बिलों को फर्जी बताया, जो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी फर्म के जीएसटी नंबर पर तैयार किए गए थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जांच की।
मोबाइल नंबर गौतमबुद्धनगर के लुहारली निवासी कंवरपाल के नाम पाया गया। बैंक खाता उसकी पत्नी मुनेश देवी जागृति विहार मेरठ के नाम पर केनरा बैंक में खोला गया था। समन्वय पोर्टल पर जांच करने पर कुंवरपाल और मुनेश देवी से जुड़े कई मोबाइल नंबरों पर विभिन्न राज्यों से साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज मिलीं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब एवं राजस्थान से साइबर पुलिस को शिकायतें मिली। अभियुक्त के मोबाइल की जांच में विभिन्न फर्मों के नाम से बनाई गई फर्जी ई-मेल आईडी के लॉगिन भी पाए गये हैं।
आरोपी से दो मोबाइल, तीन सिम कार्ड और आठ लाख रुपये की धनराशि के फर्जी बिल बरामद हुए। एसआई की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें