फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एजेंसी मालकिन के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

-बैंक अधिकारियों ने आरोपी एजेंसी मालकिन के विरुद्ध मुकदमा कराया पंजीकृत
रतनपुरी। रतनपुरी स्थित रतनपुरी एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर बैंक की लोन राशि बकाया होने के बावजूद गोदाम को बेचे जाने के कारण बैंक अधिकारियों ने आरोपी एजेंसी मालकिन के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

रतनपुरी एचपी गैस एजेंसी की तत्कालीन मालकिन गढ़मुक्तेश्वर निवासी मीनाक्षी तोमर पर आरोप था कि गैस एजेंसी को कूटरचित तरीके से धोखाधड़ी करके रतनपुरी निवासी भारतीय किसान यूनियन युवा के जिलाध्यक्ष कपिल सोम को बेच दिया था। इसकी एवज में उन्होंने 79 लाख रुपये भी हड़प लिए थे। रुपये लेने के बावजूद भी गैस एजेंसी का मालिकाना हक भाकियू नेता कपिल सोम को नहीं मिल सका था। भाकियू नेता कपिल सोम ने एजेंसी मालिक मीनाक्षी तोमर, उनके प्रति हरि तोमर और पुत्र विनीत तोमर के विरुद्ध धोखाधड़ी का अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस उक्त सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। गैस एजेंसी की तत्कालीन मालकिन मीनाक्षी तोमर ने रतनपुरी एचपी गैस एजेंसी के रामपुर कांटे पर स्थित गैस गोदाम के निर्माण के लिए पंजाब नेशनल बैंक जीटी रोड खतौली से लोन लिया था। आरोप है कि एजेंसी मालकिन ने उक्त लोन की राशि व ब्याज अभी तक चुकता नहीं किया। तीन अगस्त को पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक जितेन्द्र मिनोचा, वरिष्ठ प्रबंधक नरेंद्र कुमार, एरिया मैनेजर दीपक सोम, एडवोकेट पंकज कुमार ने टीम के साथ गैस एजेंसी के गोदाम को सील कर दिया था। बैंक अधिकारियों को गोदाम पर लोन की राशि बकाया होने के बावजूद भी गोदाम को दूसरे व्यक्ति को बेचे जाने की जानकारी हुई। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने एजेंसी की तत्कालीन मालकिन मीनाक्षी तोमर निवासी गढ़मुक्तेश्वर के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें