फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चेयरपर्सन ने 51 लाख की पांच सड़कों का लोकार्पण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात :
विज्ञापन

-वार्डों में पहुंचने पर मीनाक्षी स्वरूप का हुआ स्वागत

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर में 51 लाख से बनी पांच सडक़ों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य तेजी के साथ शुरू हो गए हैं। 20 स्थानों पर नालियों और सीसी रोड के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


शहरी विकास के लिए राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग से प्राप्त विकास निधि के अन्तर्गत शहर के कई वार्डों में सड़क, नाली और अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए थे। रविवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने करीब 51 लाख रुपये की लागत से तैयार चार वार्डों की पांच सीसी सड़कों का लोकार्पण कर इन्हें जनता को समर्पित किया। वार्ड नंबर 33 नई मण्डी पटेलनगर के अन्तर्गत मुनीम काॅलोनी में करीब 12 लाख रुपये से कार्य हुआ। वार्ड सभासद सीमा जैन, पूर्व सभासद विकल्प जैन अनिल ऐरन, संजय जिंदल, प्रियांक जिंदल ने उनका स्वागत किया। सभासद राखी पंवार के वार्ड नंबर 14 में जानसठ रोड स्थित श्याम लाल वाली गली, लिंक गलियों का निर्माण कार्य राज्य वित्त के अन्तर्गत करीब छह लाख रुपये की लागत से कराया गया। सभासद राखी पंवार, राहुल पंवार, सुरेंद्र कुमार व संदीप मोघा ने स्वागत किया। पालिका के वार्ड नंबर 10 में आर्यपुरी सहित दो स्थानों पर राज्य वित्त से करीब दस लाख रुपये की लागत से तैयार सीसी रोड का लोकार्पण हुआ। सभासद महिका गुप्ता, शोभित गुप्ता, शरद गुप्ता, राहुल कौशिक, छवि कौशिक मौजूद रहे। वार्ड नंबर 3 मोहल्ला मक्कीनगर में डॉ़ हारुन से शमशाद के मकान तक मुख्य सड़क का निर्माण कार्य कराया। इस मौके पर वार्ड सभासद अनीता, हसीब राणा, सभासद अन्नू कुरैशी, शहजाद अली, शाहिद आलम, डॉ़ शरफराज, डॉ़ नदीम, डॉ़ हारुन, डॉ़ फैसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें