फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आधी रात से चौथे चरण का रूट डायवर्जन शुरू, बड़ौत मार्ग बंद

Fri, 18 Jul 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने चौथे चरण का रूट डायवर्जन आधी रात से लागू कर दिया। अभी तक भारी वाहनों ट्रकों व रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट किया गया था। मुजफ्फरनगर से वाया शाहपुर होकर जाने वाले बड़ौत रूट पर वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


यातायात पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार चौबे ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे होने का अंदेशा बना रहता है। हादसों को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। हरिद्वार जाने वाले सभी भारी व हल्के वाहनों के रूट डायवर्ट किए गए है। हाईवे के कट बंद किए गए। सड़क पर रेत से लदे कट्टे भी वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए रखवाए गए है।
कांवड़ यात्रा सुरक्षा के मददेनजर बृहस्पतिवार की आधी रात से हल्के व मध्यम वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। आवश्यक वस्तुओं के वाहन एन0एच0-58 की दाहिनी पटरी पर चलते रहेंगे।
विज्ञापन

-
बुढ़ाना मार्ग पर वाहनों का संचालन बंद-
मुजफ्फरनगर से शाहपुर, बुढ़ाना, कांधला व बड़ौत जाने वाले कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ गई है। इस मार्ग से कांवड़िया पुरा महादेव जाते है। मार्ग पर कोई हादसा न हो इसी के चलते इस मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसों व अन्य वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। कांधला, बड़ौत जाने के लिए रोडवेज व अन्य वाहन अब मुजफ्फरनगर से रोहाना, चरथावल, देवबंद, ननौता, थानाभवन, शामली, कांधला से होकर बड़ौत जाएंगे। वाया शाहपुर होेकर जाने पर पहले रोडवेज में 106 रुपये लगते थे जबकि अब 152 रुपये किराया भुगतान करना पड़ रहा है।

यहां से जाएंगे मेरठ व दिल्ली जाने वाले वाहन-
- मुजफ्फरनगर से दिल्ली, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़ जाने वाले हल्के व मध्यम वाहन जानसठ बाइपास, सिखेड़ा, जानसठ, मीरापुर, मवाना व मेरठ से जाएंगे। ।

यहां से जाएंगे हरिद्वार व देहरादून जाने वाले वाहन-
मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, देहरादून व हरिद्वार जाने वाले चौपहिया व अन्य वाहन जानसठ बाईपास, रोहाना-बिलासपुर कट, भोपा बाईपास, पचेंडा बाईपास, रामपुर तिराहा (मुजफ्फरनगर) से रोहाना, देवबंद, गागलहेडी, छुटमलपुर व भगवानपुर से होते हुए हरिद्वार व देहरादून जाएंगे। वापस आने के लिए भी यहीं मार्ग प्रयोग किया जाएगा।

यहां से जाएंगे बिजनौर से सहारनपुर जाने वाले वाहन-
बिजनौर से आकर मुजफ्फरनगर के बाद सहारनपुर जाने वाले चौपहिया व अन्य वाहन गंगा बैराज (बिजनौर) से मीरापुर (मुजफ्फरनगर) जानसठ बाईपास, भोपा बाईपास, पचेंडा बाईपास, रामपुर तिराहा, रोहाना (मुजफ्फरनगर), देवबंद (सहारनपुर) सहारनपुर जाएंगे। इसी मार्ग से वापसी होगी।
-
यहां से जाएंगे शामली जाने वाले वाहन-
चौपहिया व अन्य वाहन मुजफ्फरनगर के वहलना चौक से पीनना बाईपास, बघरा, तितावी-लालूखेड़ी होकर जनपद शामली के गांव बुटराडा, बनत होते हुए शामली जाएंगे। इसी मार्ग से वापसी होगी।
-
यहां से जाएंगे हरिद्वार से शामली जाने वाले वाहन-
हरिद्वार से मुजफ्फरनगर होकर शामली जाने वाले चौपहिया व अन्य वाहन सिसौना-रामपुर तिराहा के मध्य हरिद्वार रोड से पीनना तक नवनिर्मित बाईपास से होकर जाएंगे। इधर से ही वापस भी जाएंगे।

-
यहां से जाएंगे खतौली जाने वाहन
मुजफ्फरनगर से खतौली जाने वाले स्थानीय हल्के वाहन भोपा रोड, जानसठ रोड, पचेंडा रोड से होते हुए एनएच-58 पर आकर जानसठ बाईपास से सिखेडा-जानसठ होते हुए खतौली जाएंगे।
विज्ञापन

-
यहां से जाएंगे पुरकाजी जाने वाले वाहन-
मुजफ्फरनगर से पुरकाजी जाने वाले स्थानीय हल्के वाहन भोपा रोड, जानसठ रोड, पचेंडा रोड से होते हुए एनएच-58 की बाई पटरी पर होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें