फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर बेचते थे अवैध शस्त्र, चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर अवैध शस्त्रों के फोटो डाल कर दाम तय कर अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों तीन पिस्टल, नौ तमंचे, चार मोबाइल फोन, तीन मैग्जीन और चार हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपी युवा हैं। इन शस्त्रों का पंचायत चुनाव व आपसी रंजिश में इस्तेमाल किया जाना था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में वार्ता कर एसएसपी संजय वर्मा ने बताया गया कि पुलिस टीम न्याजूपुरा-कब्रिस्तान रोड तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि काली नदी पुल के पास खाली प्लॉटिंग में कुछ युवक अवैध शस्त्र बेचने के लिए खड़े हैं। जल्द ही सौदा होने वाला है।
पुलिस ने पहुंच कर वहां मौजूद शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी अनस पुत्र नसीम , थाना तितावी के गांव खेड़ी दूधाधारी निवासी परवेज, तितावी के बघरा निवासी जुनेद व जागाहेड़ी निवासी आस मोहम्मद उर्फ आसू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लंबे समय से अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त का धंधा कर रहे थे। आरोपी मेरठ जनपद निवासी अली से हथियार खरीदते थे । उनके फोटो इंस्टाग्राम, फेसबुक मैसेंजर पर डालते थे। दाम होने होने के बाद डिलीवरी दी जाती थी। एक पिस्टल 30 से 40 हजार में खरीद कर 45 से 50 हजार रुपये में बेचते थे।
आरोपियों ने बताया कि एक पिस्टल और चार तमंचे परवेज व अनस को बेचने आए थे। कुछ रकम एडवांस के तौर पर भी ली जा चुकी थी और बाकी भुगतान बाद में होना था।
पुलिस ने चारों आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की तो उनमें अवैध शस्त्रों से संबंधित कई फोटो और वीडियो भी मिले। जिससे शस्त्र तस्करी के नेटवर्क की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें