फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Thu, 29 Mar 2018 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना मार्ग बृहस्पतिवार को किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक रेहड़े में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। ये लोग रेहड़े में सवार होकर फुगाना से कस्बा बुढ़ाना जा रहे थे। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


मरने वालों में  गांव फुगाना निवासी राजेंद्र (35) पुत्र रहतू, उसकी पत्नी रेखा (32),  बेटा सावन (10) और तीन माह की बेटी शामिल हैं। राजेंद्र घर में ही परचून की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे वह परिवार को रेहडे़ में बैठाकर सामान की खरीदारी करने के लिए बुढ़ाना जा रहा था। 

मेरठ-करनाल हाईवे पर लोई गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने इनके रेहड़े में टक्कर मार दी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कस्बे की सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने रेखा और सावन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में राजेंद्र और उसकी बेटी को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया। ग्राम प्रधान जितेंद्र मलिक ने बताया कि जिला चिकित्सालय ले जाते समय बेटी ने भी दम तोड़ दिया। राजेंद्र को जिला चिकित्सालय से मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एसडीएम कुमार भूपेंद्र और क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने कहा कि मृतक परिवार के सदस्यों को पांच लाख रुपये दुर्घटना बीमा मिलेगा। 30 हजार पारिवारिक योजना से, मुख्यमंत्री राहत कोष से भी पांच लाख रुपये परिवार को दिलाए जाएंगे। उन्होंने परिवार के लिए एक पक्का बनवाने की भी घोषणा की है। ग्रामीणों ने भी एक लाख रुपये मदद देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें