फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी के मिनी ट्रक को तेज रफ्तार ट्रक ने उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में चार पीएसी के जवान घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/जानसठ। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव कवाल के निकट बुधवार रात पीएसी के मिनी ट्रक और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पीएसी का ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे चार पीएसी के जवान घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे का आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन

जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल स्थित अस्थायी जेल में पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगी हुई है। सभी जवान जानसठ कस्बा स्थित पीएसी के कैंप कार्यालय से रोजाना ड्यूटी पर आते-जाते हैं। बुधवार रात आठ बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद पीएसी के जवानों की शिफ्ट चेंज हुई, जिसके बाद सुबह से ड्यूटी पर तैनात सात पीएसी के जवान पीएसी के मिनी ट्रक में कवाल से जानसठ स्थित कैंप कार्यालय लौट रहे थे। जैसे ही पीएसी का मिनी ट्रक पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कवाल से एक किलोमीटर आगे पहुंचा, जानसठ की ओर से आते तेज रफ्तार ट्रक ने मिनी ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में पीएसी के चार जवान अंकित, दिव्यशक्ति, अंकुर और अंकित पुत्र ओमवीर गंभीर घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल निकालकर जानसठ सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इनमें से तीन जवानों अंकित, दिव्यशक्ति व अंकुर को नाजुक हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया है। देर रात आला अफसरों ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायल कर्मचारियों की हालत के बारे में जिला अस्पताल के डॉक्टरों से वार्ता कर घायलों को बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें