फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उत्तराखंड निवासी वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने उत्तराखंड निवासी वाहन चोर गिरोह के रुड़की निवासी हर्ष सहित चार सदस्यों को चोरी की एक बाइक व तमंचे के साथ दबोचा है। तीन आरोपी किशोर हैं। चारों आरोपी शहर में बाइक चोरी करने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार रात में बामनहेड़ी पुल के पास चेकिंग के दौरान एक ही बाइक पर आ रहे तीन किशोरों व पुरकाजी के गांव शकरपुर निवासी हर्ष को गिरफ़्तार किया। हर्ष वर्तमान में रुड़की के थाना गंगानहर की सिविल लाइन काॅलोनी में रहता था। उसने अपने तीन किशोर साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी करने वाला गिरोह बनाया था। चारों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि जो बाइक उनसे बरामद हुई है, उसे उन्होंने कुछ दिन पहले ही यहां शहर कोतवाली क्षेत्र से चोरी किया था। आज भी वह बाइक चोरी करने के इरादे से आ रहे थे। वह बाइक चोरी कर एक साथ वापस चले जाते।

चारों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यहां पर एक ही बाइक चोरी की थी, जबकि रुड़की में उनके गिरोह ने पंद्रह से बीस बाइक चोरी की हुई हैं। वह आज तक एक बार भी पकड़े नहीं गए। वह चुराई बाइक को पांच हजार रुपये में बेचते थे। गिरफ्तार युवक का भाई व दो मामा दिल्ली पुलिस में सिपाही है। सीओ सिटी आईपीएस व्योम बिंदल ने बताया कि चोरों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनसे चोरी की बाइक के अलावा एक तमंचा भी बरामद हुआ है। रुड़की पुलिस ने भी आकर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें