फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से महिला सहित चार की मौत

Tue, 25 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
chikungunya test
विज्ञापन
जानलेवा बुखार से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जिससे परिवारों के लोग गमगीन हैं। खतौली और मंसूरपुर क्षेत्र में एक हजार से अधिक लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। खतौली के गांव कढ़ली निवासी मेहर सिंह (22) पुत्र तेजपाल पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। रविवार को मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार गम में डूबा हुआ है।
विज्ञापन


उधर, मंसूरपुर के गांव नावला निवासी भाजपा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष वासुदेव त्यागी की पत्नी ललिता त्यागी पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिवार के लोगों ने महिला को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया था।  अस्पताल में रविवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। गमगीन महौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस जानलेवा बुखार से लोगों में दहशत व्याप्त है। खतौली, मंसूरपुर क्षेत्र में एक हजार से अधिक लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। लोगों ने बुखार प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा कैंप लगवाए जाने की मांग की है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है।

बुखार से दो महिलाओं की मौत      
गांव बिजोपुरा निवासी राजबीर सिंह हरिद्वार की किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी इंदु को कुछ दिनों से डेंगू बुखार आ रहा था। उसे वहीं पर एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने बताया कि उसे दिमागी बुखार भी हो गया था। रविवार रात उसकी मौत हो गई। गांव में शव लाकर गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन


उधर, मीरापुर के मोहल्ला हलवाईयान में बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। पंडित कांति प्रसाद की पत्नी पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतका का गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें