फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा फैक्टरी मामले में महिला समेत चार भेजे जेल

विज्ञापन
एसटीएफ द्वारा कुल्हेड़ी में छापा मारकर तमंचा फैक्टरी चलाने के आरोप में पकड़े गए आरोपी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। मेरठ एसटीएफ द्वारा कुल्हेड़ी में चल रही तमंचा फैक्टरी चलाने का भंडाभोड़ किया था। शनिवार को चरथावल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसटीएफ की टीम ने कुल्हेड़ी में बड़ी सफलता हाथ लगी थी।मेरठ की एसटीएफ टीम ने गांव में छापा मारकर गांव के झील जंगल में शहीद के ईख में आरोपियों द्वारा तमंचा बनाने की फैक्टरी का संचालन करते मिले थे। पुलिस ने मौके से हिस्ट्रीशीटर महताब, महिला संजीदा उर्फ मोटी, नौशाद निवासी जौला थाना बुढ़ाना एवं तजुबूल निवसी खैरनगर थाना देहली गेट मेरठ को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से 11 तमंचे, 21 अधबने तमंचे एवं बनाने के उपकरण बरामदगी हुई थी। पुलिस ने शनिवार को सभी को जेल भेज दिया। महताब थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिले में 27 मुकदमे पंजीकृत है। महिला संजीदा की भी आपराधिक कुंडली लंबी है। उसके खिलाफ आठ और जौला के नसीम के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें