फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफआई के चार सदस्यो को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार पीएफआई के चार सदस्यों को भेजा जेल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चरमपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चारों सदस्यों को पूछताछ के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 15 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उधर, एक आरोपी मुरसलीन ने जमानत अर्जी दाखिल की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। पुलिस को इन लोगों से पूछताछ के दौरान करीब 15 से 20 और सदस्यों की जानकारी मिली है, जिन्हें पुलिस तलाश रही है।
गत 20 दिसंबर को शहर में सीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा करवाने का इन पर आरोप है। इसके साथ ही पुलिस और एलआईयू इनके और परिजनों के बैंक खातों को भी खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि हिंसा कराने के लिए इनके बैंक खातों में फंडिंग तो नहीं हुई थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पुलिस ने रविवार देर शाम शहर के चरथावल मोड़ के पास से पीएफआई के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पीएफआई के पोस्टर और पंफलेट बरामद हुए। पकडे़ गए आरोपी फरमान पुत्र जमीर, नफीस पुत्र इदरीश निवासी गंाव जसोई तितावी, मुरसलीन पुत्र मुस्तफा निवासी हुसैनपुर भनवाड़ा और मौहम्मद इकबाल पुत्र मौहम्मद उमर निवासी रियावल नंगला थाना रतनपुरी शामिल हैं। गत माह 20 दिसंबर को शहर में सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान इन्होंने ही हिंसा कराई थी।
विज्ञापन

- अमर उजाला ने जताई थी आशंका
मुजफ्फरनगर। गत 20 दिसंबर को शहर में सीएए के विरोध में हुई हिंसा को लेकर अमर उजाला ने पहले ही आशंका जताई थी कि हिंसा के पीछे पीएफआई का हाथ है। पुलिस द्वारा जसोई, भनवाडा और शहर में चस्पा किए गए पोस्टर को भी प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें