फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी को प्रदूषण मुक्त करने की योजना पर अमल शुरु

विज्ञापन
8-मंसूरपुर के गांव बोपाड़ा के पास से बह रही काली नदी की सफाई के लिए लगाई गई जेसीबी मशीन। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
नदी को प्रदूषण मुक्त करने की योजना पर अमल शुरू
विज्ञापन

मंसूरपुर। काली नदी को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने योजना पर गंभीरता पूर्वक कार्य प्रारंभ कर दिया है। सोमवार को डीएम ने मौके पर पहुंच कर नदी में हो रही सफाई कार्य का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ गांव बोपाड़ा के पास काली नदी में चल रहे सफाई कार्य के निरीक्षण के लिए पहुंची। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि काली नदी से प्रथम चरण में कूड़ा, कचरा तथा खरपतवार जेसीबी द्वारा निकाला जा रहा है। साथ ही नदी के किनारे के पास नदी की जमीन को चिह्नित कर बड़ी मेढ़ बनाई जा रही है। डीएम ने गांव के पास से बह रहे नाले की साफ सफाई को भी देखा। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को यह जांच करने को कहा है कि गांव के पास से बह रहे नाले में किन किन कारखानों का प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है। नाले में जहरीला पानी बिल्कुल नहीं छोड़ने दिया जाएगा। निरीक्षण के समय एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी, ग्राम प्रधान अजयवीर सिंह तथा अन्य सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें