फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव खुड्डा में गोकशी करते चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। गांव खुड्डा के जंगल में ग्रामीण की चोरी हुई भैंस की तलाश करते हुए पुलिस टीम और ग्रामीण गोकशी करते आरोपियों तक जा पहुंचे। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव खुड्डा निवासी मुनीर के घेर से शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे बदमाशों ने भैंस चोरी कर ली थी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के जंगल में चोरी हुई भैंस की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम खुड्डा-सिंभालकी मार्ग पर रजबहे के पास स्थित शिवकुमार त्यागी का ईख के खेत में पहुंचे। जहां चार लोग गोकशी करते मिले। मौके पर ही गांव खुड्डा निवासी उस्मान, अफजाल, मोहसिन व राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, मौके से एक क्विंटल मांस और पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए। इसके पास ही चोरी हुई मुनीर की भैंस भी बरामद कर ली गई। पुरकाजी पशु चिकित्सालय से पशु चिकित्सक डॉ. विपिन कुमार ने मौके पर पहुंच बरामद मांस के गोवंशीय होने की पुष्टि की। जिस पर मांस को जमीन में दबाकर नष्ट करा दिया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें