पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर कश्यप ने किया जनसंपर्क
खतौली। बुढ़ाना में होने वाली कश्यप समाज की रैली को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने गांव जाकर जनसंपर्क किया। पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर सिंह कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज का पश्चिम उत्तर प्रदेश में बड़ा वोट बैंक है। भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। जनता से किए गए वायदे पूरे नहीं किए गए। इसलिए जनता इस बार फिर से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
प्रेस वार्ता के दौरान सुधाकर कश्यप ने कहा कि जो भी योजनाएं सपा सरकार ने चलाई थीं, उन योजनाओं के नाम बदलकर भाजपा सरकार ने लागू की है। लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। जनता सुरक्षित नहीं है। पत्रकारों पर भी हमले हो रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि कश्यप समाज ने प्रभु श्री राम की नैया पार लगा दी थी, इस बार अखिलेश यादव की भी नैया कश्यप समाज ही पार लगाएगा। इस सरकार के पास तो 100 डायल के लिए तेल और टायर भी नहीं है। एंबुलेंस भी अखिलेश यादव की देन है। उन्होंने कहा कि नावला, शाहपुर, बडसू, खतौली आदि का दौरा कर जनसंपर्क किया है। इस रैली के बाद खुद ही अंदाजा लग जाएगा कि कश्यप समाज किसके साथ है। जनसंपर्क के दौरान हाजी जावेद, अभिषेक गोयल, धनवीर, नरेश, पप्पू, मांगेराम, राकेश, किरणपाल, अनिल सहित अन्य लोग शामिल रहे।