फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिनेश शर्मा बोले- राहुल की यात्रा ने कांग्रेस को किया पैदल, PM दो कदम चले तो हिली मालदीव की अर्थव्यवस्था

Sat, 03 Feb 2024 06:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा ने कांग्रेस को पैदल कर दिया है। साथ ही कहा कि पीएम मोदी दो कदम चले तो मालदीव की अर्थ व्यवस्था हिल गई।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा ने कांग्रेस को पैदल कर दिया। पीएम मोदी दो कदम चले तो मालदीव की अर्थ व्यवस्था हिल गई, राहुल चले तो कांग्रेस खत्म हो रही है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के सांसदों के टिकट कटने के बयान पर कहा कि भाजपा में कमल का फूल ही प्रत्याशी होता है।

विज्ञापन


गांधीनगर में भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जाति और धर्म के लोगों को समान मिल रहा है, यही रामराज है। भाजपा ने धारा 370 हटाने और राम मंदिर बनवाने का वादा पूरा किया है। भाजपा ने देश को विकसित करने वाला बजट दिया है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया।

यह भी पढ़ें: गठबंधन के भीतर बड़ा संकट: इन सीटों पर फंसा पेंच, क्या चुनाव से पहले बढ़ेगी अखिलेश और जयंत की टेंशन?

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए कार्य किए हैं। लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा, भाजपा जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पुनीत वशिष्ठ, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक उमेश मलिक  मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: Meerut: शादी के 16 साल बाद पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, शव कंबल में लपेटा, ताला लगाकर पति घर से फरार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें