फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम के पूर्व उस्ताद सैयद अनवर हुसैन मियां का इंतकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मियां अंजर हुसैन के बड़े भाई व दारुल उलूम के पूर्व उस्ताद सैयद अनवर हुसैन मियां का लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। वह 75 के थे। उनके इंतकाल पर इस्लामिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उलमा ने दुख का इजहार किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला किला निवासी सैयद अनवर हुसैन मियां पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उन्होंने लंबे समय तक दारुल उलूम में बतौर उस्ताद अपनी सेवाएं दीं, साथ ही वह शहर काजी भी रहे हैं। देर शाम उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके इंतकाल पर दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी, दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, मौलाना अहमद खिजर शाह, मुफ्ती शरीफ खान, सुहैल सिद्दीकी, मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, पूर्व विधायक माविया अली, पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन, मौलाना नदीमुलवाजदी, उबैद इकबाल आसिम आदि ने दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें