घटना की जानकारी लगने पर पहुंचे पूर्व विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना में राम मंदिर पर टिप्पणी के विरोध में दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने पूर्व नगर पंचायत सदस्य को मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पूर्व विधायक उमेश मलिक भी मौके पर पहुंचे।
नगर पंचायत के पूर्व सदस्य अमित कुमार गांधी का अपने ही पड़ोस के दूसरे समुदाय के आशु के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि आशु ने राम मंदिर निर्माण को लेकर टिप्पणी की थी। इसी बात को लेकर अमित कुमार का आशु के साथ विवाद हो गया।