फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला कमेटी का निर्विरोध गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। नगरपालिका बोर्ड द्वारा बृहस्पतिवार को इस वर्ष आयोजित होने वाले श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला कमेटी की घोषणा की गई है। जिसमें सभासद सुधा गांधी को निर्विरोध मेला चेयरमैन चुना गया है।
विज्ञापन

नगरपालिका सभागार में मेला कमेटी के गठन के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई। मेला कमेटी का गठन नगरपालिका बोर्ड के निर्देशों के अनुपालन में एकल अंतरणीय मतदान द्वारा कराया जाना था। क्योंकि पांच सदस्यों के नामांकन पत्र ही मेला कमेटी सदस्य के लिए प्राप्त हुए थे। इसलिए चुनाव प्रक्रिया को नहीं अपनाया गया। रिटर्निंग ऑफिसर ईओ विनोद कुमार ने बोर्ड के समक्ष मेला कमेटी की निर्विरोध घोषणा कर दी। पांच सदस्यीय मेला कमेटी में सुधा गांधी, अमजद इलाही, मो. समीर, डा. मो. असलम और मो. नौशाद को शामिल किया गया है। पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने पालिका बोर्ड के समक्ष सुधा गांधी का नाम मेला चेयरमैन के लिए प्रस्तावित किया गया। जिसका समर्थन बोर्ड में उपस्थित सभासदों द्वारा किया गया। इस प्रकार सर्वसम्मति से सुधा गांधी को चेयरमैन बनाया गया। सभासदों ने गठित मेला कमेटी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मनोज सिंघल, मो. आरिफ, शराफत मलिक, शाहिद हसन, विनय कुमार, मजाहिर हसन, रूमा सैय्यद, राबिया, शबाना, मो. वाजिद, रुखसाना, शान खां, शाह फैसल और हाजी मुस्तकीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें