फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा से आगे वाहनों से जबरन वसूला टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल प्लाजा से आगे वाहनों से जबरन वसूला टैक्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर किसानों द्वारा दिए गए धरने के दौरान टोल प्लाजा से नि:शुल्क निकले वाहनों से टोल कर्मियों द्वारा जबरन शुल्क वसूली की गई। इसके लिए टोल प्लाजा के दोनों ओर सौ-सौ मीटर की दूरी पर टोल प्लाजा के कर्मचारी बीच सड़क पर डटे रहे।
विज्ञापन

रोहाना टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक किसानों द्वारा धरना देकर टोल से सभी वाहनों को बिना शुल्क दिए निकलवाया गया। हालांकि किसानों की इस मुहिम का वाहन चालकों को कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि टोल प्लाजा प्रबंधन ने टोल प्लाजा के दोनों ओर सौ-सौ मीटर की दूरी पर अपने कर्मचारियों को बीच सड़क पर तैनात कर दिया। इस दौरान उक्त टोल कर्मियों द्वारा प्लाजा से किसानों द्वारा नि:शुल्क निकाले गए सभी वाहनों को जबरन रुकवाकर चालकों से टोल की वसूली की गई। इस दौरान जिन वाहन चालकों ने इस जबरन टोल वसूली का विरोध किया, उनके साथ बदसलूकी तक की गई। इस संबंध में टोल प्लाजा के प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा पर नि:शुल्क निकले वाहनों से कुछ दूरी पर कर्मचारियों द्वारा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक टोल शुल्क की वसूली की गई है। इस दौरान किसी वाहन चालक से बदसलूकी नहीं की गई। हालांकि टोल वसूली के बावजूद किसानों के धरने से टोल प्लाजा को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिसका सटीक आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें