मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत कई दुकानों से मिश्रित दूध और पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। इसके अतिरिक्त कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल और ढाबों का निरीक्षण कर फूड सेफ्टी कनेक्ट एप को चस्पा कराया।
सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने राधे कृष्ण मिल्क डेरी गंगा रामपुर से पनीर और मिश्रित दूध नमूने लिए।
इसके बाद आनंदपुरी स्थित इसके पश्चात जतिन और विशाल डेरी से पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया है। नमूनों की जांच में मिलावट मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, मनोज कुमार सम्मिलित रहे।