फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखे प्यासे श्रमिकों को कराया भोजन

विज्ञापन
भोपा मार्ग से ट्रैक्टर में सवार होकर गुजरते मजदूर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भूखे प्यासे श्रमिकों को कराया भोजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। लॉकडाउन-3 शुरू होने के बाद गैर राज्यों व जनपद में फंसे प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में पैदल ही घर लौट रहे हैं। मंगलवार देर रात से बुधवार दोपहर तक 50 से अधिक मजदूर पैदल लौटते हुए मिल चुके हैं, जिन्हें ग्रामीण ही खाना-पानी उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात 20 से अधिक प्रवासी मजदूर पैदल ही पूर्वांचल की ओर बढ़ते हुए कस्बे में पहुंचे। पूछताछ करने पर बताया कि वे पंजाब प्रांत के मोहाली में रहकर मजदूरी करते थे। लॉकडाउन की अवधि लगातार बढ़ने के कारण उनके पास मौजूद धनराशि खत्म हो गई, जिसके बाद उन्होंने घर लौटने का निर्णय लिया। वहीं, बुधवार सुबह भी पंजाब प्रांत के जनपद अमृतसर से 30 मजदूर पैदल ही गोरखपुर लौटते हुए कस्बे में पहुंचे। लंबी दूरी तय कर वे पैदल ही कस्बे में पहुंचे, जहां से एक किसान ने उन्हें अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठाकर कुछ दूर तक पहुंचाया। वहां से वे फिर से पैदल ही गंतव्य की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें