फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा गोकशी करता आरोपी, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी दबोचा, साथी फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। सिकंदरपुर के जंगल में दबिश देकर पुलिस ने गोकशी का प्रयास कर रहे एक युवक को मुठभेड़ में धरदबोचा, जबकि उसका साथी फरार हो गया। मौके से जीवित गोवंश, तमंचा-कारतूस व कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में बुधवार तड़के पुलिस ने गोकशी की सूचना पर छापा मारा। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि जौली चौकी प्रभारी एसआई संजय राणा जब मौके पर पहुंचे तो वहां दो लोग गोकशी का प्रयास कर रहे थे। पुलिस टीम को देख आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बच गए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुस्तकीम पुत्र बिंदु निवासी गांव सीकरी को घेराबंदी कर दबोच लिया, जबकि उसका साथी काला फरार हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से एक जीवित गोवंश, तमंचा-कारतूस और कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें