फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार ट्राफी : महाराष्ट्र पर मंडराया फॉलोआन का खतरा   

Wed, 21 Dec 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
स्टेडियम में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीसीसीआई की कूच बिहार ट्रॉफी के दूसरे दिन का खेल बेहद रोमांचक रहा। यूपी की टीम ने पहली पारी में 580 रन बना कर दूसरे दिन पारी घोषित कर महाराष्ट्र को बल्लेबाजी सौंपी। लंच के बाद महाराष्ट्र बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी, लेकिन शुरुआत खराब रही।
विज्ञापन


ओपनर बल्लेबाज महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गया। यूपी के गेंदबाजों ने सधी गेंदबाजी कर महाराष्ट्र के बल्लेबाजों को खुल कर खेलने का मौका नहीं दिया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर महाराष्ट्र की टीम पहली पारी में 9 विकेट गवांकर 156 रन ही बन सकी। उस पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। अभी तक मैच यूपी की पकड़ में है।
     
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के दूसरे दिन मंगलवार को यूपी की टीम मैदान पर खेलने उतरी, मगर शुरूआत में लड़खड़ा गई। 450 के स्कोर तक यूपी ने सात विकेट गवां दिए। वाजिद ने एक छोर से पारी को संभाले रखा।
विज्ञापन


वाजिद ने आठवें विकेट पर विनीत पंवार के साथ मिलकर पारी को संभालते हुए 580 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। लंच के बाद वाजिद (105) का शतक पूरा होने के बाद यूपी ने अपनी पारी घोषित कर दी। महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी निराश किया। महाराष्ट्र की शुरूआत बेहद खराब रही। ओपनर बल्लेबाज पवन शाह (04) पर आउट हो गए। इसके पीछे ही ऋषिकेश मोटकर 2 रनों पर रन आउट हो गए।

यूपी के गेंदबाजों के आगे महाराष्ट्र  के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। मुजफ्फरनगर के हर्षवर्धन की मीडियम पेस और विनीत की गेंदबाजी के आगे महाराष्ट्र के खिलाड़ी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। दोनों बॉलरों ने ही महाराष्ट्र की टीम को बिखेर दिया। दोनों ने 4-4 विकेट लिए। पहले दिन ही महाराष्ट्र की टीम 9 विकेट गवांकर 156 रन ही बना सकी। अब महाराष्ट्र की टीम को फॉलोऑन तक पहुंचने के लिए 224 रनों की दरकार है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें