फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

विज्ञापन
बुढ़ाना में मेरठ- करनाल हाइवे पर घने कोहरे में रेंगते वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कोहरे से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बा और देहात क्षेत्र में सुबह छा रहे घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। घने कोहरे के कारण हाइवे व जनपदीय मार्ग पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई।
तहसील क्षेत्र के सभी गांव व कस्बे में सोमवार को छा रहे घने कोहरे के कारण ठंड बढ़ गई। घने कोहरे के कारण देहात क्षेत्र में ग्रामीणों का जन जीवन भी प्रभावित हुआ। सुबह करीब साढ़े 9 बजे तक कोहरा छाए रहने के कारण मेरठ-करनाल हाईवे तथा क्षेत्र के सभी जनपदीय मार्गों पर कोहरे के कारण वाहन धीमी गति सेे चलते दिखाई दिए। सरकारी कार्यालय में आने जाने वाले कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील मुख्यालय पर आने वाले अधिवक्ता रणपाल सिंह, सत्यप्रकाश मलिक, बैंक के अधिकारी प्रदीप कुमार राणा आदि ने बताया कि कोहरे के कारण एक घंटे का सफर तय करने में तीन घंटे लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घने कोहरे से यातायात बाधित
पुरकाजी। सोमवार सवेरे कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आमजनमानस की भी आवाजाही प्रभावित रही, जिससे खेतों पर जाने वाले किसानों और मजदूरों को कोहरे में ही खेतों पर जाना पड़ा। इस दौरान सब्जी व फल विक्रेताओं को भी घने कोहरे में ही ठेली लेकर अपने कारोबार पर निकलना पड़ा। बाजारों के देरी से खुलने पर बाजारों में भी ग्राहकों की चहल पहल दिखाई नहीं दी। करीब दस बजे कोहरा छंटने के बाद ही जनजीवन सामान्य हो पाया।

पुरकाजी में हाईवे पर छाया घना कोहरा- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें