फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित भारत बंद व जाम को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बंद को लेकर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसान संगठनों के प्रस्तावित भारत बंद व चक्का जाम को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा जिले में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिले को चार जोन व 20 सेक्टर में बांटकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसके लिए तीन कंपनी पीएसी, डेढ़ सेक्शन आरआरएफ व करीब दो हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में किसान संगठनों के प्रस्तावित भारत बंद के साथ ही रालोद द्वारा तीन स्थानों पर हाईवे चक्का जाम करने की भी घोषणा की गई है। प्रस्तावित बंद व चक्का जाम को सपा समेत कई संगठनों द्वारा समर्थन की भी घोषणा की गई है, जिसके चलते पुलिस-प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जिले को चार जोन व 20 सेक्टर में बांटकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके तहत जिले में मौजूद तीन कंपनी पीएसी और डेढ़ सेक्शन आरआरएफ के जवानों के साथ ही करीब दो हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि रालोद द्वारा हाईवे के जिन तीन स्थानों पर चक्का जाम किया जाना है, वहां एहतियातन संबंधित सीओ व थानेदारों के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून व्यवस्था के लिए किसी तरह का खतरा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें