फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - दस घंटे छाया रहा कोहरा, धीमी पड़ गई वाहनों की रफ्तार

Wed, 27 Dec 2023 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/जानसठ। जिले में दूसरे दिन भी कोहरा छाया रहा। सोमवार रात आठ से मंगलवार सुबह 10 बजे तक कोहरे रहा, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित गई। अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा। कई जगह हादसे हुए।
विज्ञापन

कोहरे और शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। सोमवार रात आठ बजे से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था। मेरठ-करनाल, पानीपत-खटीमा और दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा छाया रहा, जिससे कई जगह हादसे भी हुए। अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, जानसठ में भी घना कोहरा लोगों की दिक्कत बढ़ाने लगा है। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। पानीपत-खटीमा हाईवे पर दिन में भी वाहन लाइट जलाकर गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें