फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा, ओवरटेक और तेज गति से हुआ हादसा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बुढाना-शाहपुर मार्ग पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त जीडी गोयनका स्कूल की मिनी बस को द - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्कूल की बसें टकराने की वजह कोहरा, ओवरटेक और ओवरस्पीड सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि स्कूल की बस तेज गति से चल रही थी।
विज्ञापन

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि कोहरा अक्सर हादसे का कारण बनता है। कोहरे में अब से पहले भी कई लोगों की जान हादसे में जा चुकी है, बावजूद इसके वाहन चालक गति पर नियंत्रण नहीं करते। चालक की यहीं लापरवाही बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल की दो गाड़ियों में हादसा व दो बच्चों की मौत का कारण बनी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कूल की बस का चालक गाड़ी को तेज गति से चला रहा था। उसने कोहरे में आगे जा रही कार को ओवरटेक करने की कोशिश की तब उसकी गाड़ी सामने से तेज गति से आ रही दूसरे स्कूल की बस से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी, कि मिनी बस टकराने के बाद दूसरी दिशा में घूम गई और बस सड़क किनारे खंभे से टकराई। मिनी बस की छत गायब व आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। सीट भी टूट गई थी। दूसरी बस का भी आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त था। कोहरे में तेज गति और ओवरटेक करने में हुई चूक ही हादसे की वजह सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें