फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड-बाजों के साथ निकाली गई झंडा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंड-बाजों के साथ निकाली गई झंडा यात्रा
विज्ञापन

मीरापुर। शीतला माता (बबरे वाली माता) का झंडा पड़ाव चौक से बैंड-बाजों के साथ निकाला गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु नंगे पैर मीरापुर से लगभग तीन किलोमीटर चलकर मंदिर परिसर में पहुंचे, जहां झंडे का स्वागत किया गया और पूजा अर्चना के बाद मंदिर के गुंबद पर स्थापित किया गया। झंडा यात्रा के बाद मेले का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल मंदिर परिसर में पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर आठ दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। उधर, मीरापुर थाने के पास राज्यमंत्री का नगरवासियों ने अभिनंदन किया। झंडा यात्रा को सफल बनाने में अनिरुद्ध शारदा, नवनीत शारदा, रुचिन शारदा, रोहित महेश्वरी, विकास कौशिक, नितिन शर्मा, चंद्रपाल सिंह, कुंज बिहारी अग्रवाल, सिद्धार्थ राजवंशी, प्रेम छाबड़ा, मुकेश संगल, पदम कुमार, रूपेश गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें