राज एकेडमी में संस्थापक को दी श्रद्धांजलि
शाहपुर। कस्बे की शिक्षण संस्था राज एकेडमी में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्थापक डॉ राजपाल गुप्ता की पुण्य स्मृति में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के पदाधिकारी मधुसूदन ने किया। इसके बाद कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत, वैजिटेबल सांग और देशभक्ति पूर्ण गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा शिक्षाप्रद लघुनाटिका और कृष्ण-सुदामा की मित्रता आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। फैशन डिजाइनर मोहित की टीम द्वारा सामाजिक संदेश देने वाली रैंपवाक बच्चों द्वारा कराई गई। विशिष्ट अतिथि रोहिताश कर्णवाल ने संस्था को पंखे भेंट किए। संस्था की ओर से रोटरी क्लब के सुनील अग्रवाल को सम्मान पत्र प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष अजय भार्गव, प्रबंधक अरविंद गुप्ता, अनिल बंसल, सुभाष साहनी, संदीप जैन, नवनीत कौर, अमरीश गुप्ता, विजय कुमार ने डॉ राजपाल गुप्ता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा, उषा अस्थाना, मुस्कान, शुभि, रीता, सीमा, निकिता, हिमांशी व रिंकी आदि का सहयोग रहा।