फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने आरएएफ जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने आरएएफ जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया
विज्ञापन

देवबंद। नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और संभावित एनआरसी को लेकर लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने आरएएफ के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

सोमवार को सीओ चौब सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और आरएएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। नगर के मोहल्ला खानकाह से शुरु हुआ फ्लैग मार्च ईदगाह रोड, सराय मालियान, देवबंद गंगोह बाईपास, मोहल्ला बेरुन कोटला और पठानपुरा आदि मोहल्लों में पहुंचा। जहां पुलिस अधिकारियों ने लोगों से मिलकर नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और एनआरसी को लेकर फैले भ्रम दूर करने के लिए उनके बातचीत की और शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। इसके साथ ही यह संदेश भी दिया कि यदि कोई शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर इंस्पेक्टर यज्ञदत्त, उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें