फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेता के गिरफ्तारी के ऐलान के बाद बैकफुट पर आया पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तारी देने के एलान के बाद बैकफुट पर आया प्रशासन
विज्ञापन

देवबंद। छात्र नेता फैसल हमीदी की ईदगाह मैदान में गिरफ्तारी देने के एलान के बाद सोमवार को पुलिस प्रशासन बैकफुट पर आ गया। अधिकारियों ने सुबह में ही छात्र नेता से वार्ता कर मामले को रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन

सपा छात्र सभा से जुड़े छात्र नेता फैसल हमीदी ने कुछ युवकों के साथ तीन दिन पूर्व आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने पर एक शिक्षण संस्था के चेयरमैन और मदरसा संचालक का पुतला फूंका था। जिसके बाद पुुलिस ने फैसल के घर पर दबिश दी थी। रविवार को ईदगाह मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान फैसल हमीदी ने जमीयत के मंच से कहा था कि उन्होंने कोई गुनाह नहीं किया है। पुतला फूंकने पर पुलिस ऐसा व्यवहार कर रही है कि जैसे उन्होंने बहुत बड़ा अपराध किया है। उनके घर दबिश दी गई और जमीयत के कार्यक्रम में शामिल होने पर कार्रवाई तक की धमकी दी गई थी। उन्होंने कहा कि वह न ही कहीं भागे और न ही कहीं छिपे हैं पुलिस चाहे तो उन्हें यहां से गिरफ्तार कर सकती है। इतना ही नहीं उन्होंने एलान किया कि सोमवार को वह ईदगाह मैदान में गिरफ्तारी देंगे। फैसल हमीदी के एलान के बाद सोमवार को पुलिस प्रशासन बैकफुट पर आ गया। सुबह ही अधिकारियों ने फैसल से वार्ता कर मामले को रफा दफा कर दिया। फैसल ने बताया कि अधिकारियों ने वार्ता कर दबिश न देने और गिरफ्तारी न करने की बात कही। जिसके बाद मामले को खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें