मुजफ्फरनगर। रविवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सहित पांच ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। इस दौरान यात्री परेशान रहे।
नई दिल्ली से जालंधर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन शाम को चार बजकर 58 मिनट पर आती है। यह ट्रेन एक घंटा लेट रही। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली मेमो एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा 54 मिनट, कर्नाटक के कोरबा से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 35 मिनट, हरिद्वार समर स्पेशल गुजराज के बडोदरा से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन 15 मिनट व प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन 52 मिनट लेट पहुंची।
गर्मी के मौसम में ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना। इंटरसिटी ट्रेन से सहारनपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे भोपा रोड निवासी विक्की ने बताया कि ट्रेन लेट रहने के कारण उन्हें रोडवेज बस से जाना पड़ रहा है।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने कहा कि ट्रेनों के देर से पहुंचने के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। न ही किसी ट्रेन के देर से पहुंचने के किसी कारण की जानकारी मिली।