फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में पांच लुटेरे गिरफ्तार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे छह बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। तीनों के साथ ही उनके दो अन्य साथियों पकड़ लिया गया जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। बदमाशों से लूटे गए दो मोबाइल, नकदी, हथियार, स्कूटी व दो बाइक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


एसपी देहात आदित्य बंसल ने प्रेसवार्ता में बताया कि सोमवार देर रात शाहपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहपुर-मंसूरपुर रोड पर स्थित चांदपुर भट्ठे के पास बने खंडहर में कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे है। तब एसओजी व शाहपुर पुलिस ने दबिश दी तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में यश राणा निवासी गोकुलपुर थाना शाहपुर, सनी बंसल व गोलू उर्फ रितिक निवासी काकड़ा थाना शाहपुर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। भागने का प्रयास कर रहे दो सगे भाई रितिक व रक्षित को भी पकड़ा गया जबकि हर्ष निवासी काकड़ा थाना शाहपुर फरार हो गया।

तीनों घायलों को अस्पताल में उपचार दिलाया गया। पांचों बदमाशों से लूट गए दो मोबाइल, आठ हजार 800 रुपये नगद, एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक तमंचा और दो दरांती, एक स्कूटी और दो बाइक बरामद की गईं। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों ने सोमवार की सुबह बसी रजबहे की पटरी पर गांव बसीकलां निवासी बाग ठेकेदार अफ़सरून से नगदी व मोबाइल व बागपत जनपद के गांव बामनौली निवासी पंकज को गोली मारकर घायल कर उससे मोबाइल व नगदी लूट ली थी।उन्होंने बताया कि सनी बंसल पर पांच, यश राणा पर छह, रितिक उर्फ गोलू पर चार, रक्षित पर चार और रितिक पुत्र पूरन के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें