फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के पांच नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के पांच नए केस मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना का संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। शुक्रवार को पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। अब जनपद में मरीजों की संख्या बढ़ कर 29 हो गई है, जबकि फरवरी में केवल तीन मरीज रह गए थे।
सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को रैपिड एंटिजन जांच में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गांधी कालोनी में दो, सरवट में एक, लद्दावाला में एक, रई में एक मरीज मिला है। एक मरीज ठीक हुआ है, फिर भी मरीजों की संख्या बढ़ कर 29 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि इन मरीजों की केस हिस्ट्री की जांच कर कांटेक्ट में आने वालों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। अभी तक जनपद में 8664 मरीज कोरोना के मिल चुके है, जिनमें से 8525 ठीक हो गए है। सीएमओ ने बताया कि बढ़ते केस को देखते हुए सैंपल लेने की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि जनपद में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मरीजों की संख्या में आंशिक वृद्धि हुई है इसलिए यह आवश्यक है कि नागरिक कोरोनावायरस से बचाव के प्रति अधिक जागरूक बने रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें