फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए बवाल में पांच ओर मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
सरवट में फ्लैग मार्च करते रैपिड एक्शन फोर्स के जवान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सीएए बवाल में पांच और मुकदमे दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध स्वरूप हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर पांच ओर मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें से चार सिविल लाइंस थाने में और एक शहर कोतवाली में दर्ज हुआ है। कुल मुकदमों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है।
विज्ञापन

सीएए को लेकर हुए बवाल में मंगलवार को सिविल लाइंस थाने में चार मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें पहले मुकदमे में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के वर्क एजेंट धर्मपाल द्वारा अज्ञात के खिलाफ जगह-जगह जाम लगाकर मार्ग को जाम लगाकर क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। धर्मपाल का कहना है कि जगह-जगह जाम लगाए जाने के कारण मार्ग को 38,589 रुपये का कुल नुकसान हुआ है। दूसरा मुकदमा नगरपालिका ईओ विनय मणि त्रिपाठी ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया है। इसमें आरोपियों पर नगरपालिका की पथ प्रकाश व्यवस्था (लाइट, मेन स्विच व हाईमास्क लाइट) को क्षतिग्रस्त कर दस हजार रुपये, नगरपालिका के विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों को क्षतिग्रस्त कर 15 हजार रुपये और अहिल्याबाई चौक से मदीना चौक तक विभिन्न कार्यों का नुकसान कर 13 हजार रुपये यानि कुल 38 हजार रुपये की कुल क्षति होने का नुकसान है। वहीं, आर्यसमाज रोड स्थित यूनियन बैंक की शाखा प्रबंधक चंद्रकला ने अज्ञात भीड़ पर बैंक के कैमरे, शीशे व बिजली कनेक्शन तोड़ने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर क्राइम सेल में तैनात कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने मदीना चौक पर बलवाइयों द्वारा पथराव व फायरिंग करने और बाइक फूंकने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, शहर कोतवाली में होमगार्ड अरविंद कुमार ने शहीद चौक से मीनाक्षी चौक की तरफ जाते समय 25 से 30 अज्ञात आरोपियों पर हमला करने, बाइक को आग लगाने और मोबाइल गुम कर देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, सीएए को लेकर हुए बवाल में थाना सिविल लाइंस और शहर कोतवाली द्वारा मंगलवार को किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। एसओ समयपाल अत्री का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी व ड्रोन कैमरे से खींचे गए फोटोग्राफ के जरिये आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें