फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोश एवं उत्साह के साथ फिटनेस सप्ताह का शुभारम्भ

विज्ञापन
विज्ञापन
जोश एवं उत्साह के साथ फिटनेस सप्ताह का शुभारंभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में फिटनेस सप्ताह का आरंभ उमंग और उत्साह के साथ हुआ। यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह सीबीएससी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप चलेगा। इस कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस सप्ताह का उद्देश्य बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ व चुस्त बनाना है। पहले दिन के कार्यक्रम में योगासन व पौष्टिक आहार पर आधारित क्रियाकलाप का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को ऋषिपाल वशिष्ठ ने ताड़ आसन, चक्र आसन, उत्कट आसन, ज्ञान मुद्रा, वृक्षासन आदि करके अपने शरीर को स्वस्थ तथा चुस्त रखने का तरीका बताया । योगासन की समाप्ति के पश्चात सभी बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य संबंधित भाषण को भी ध्यान से सुना। विद्यालय में एक और बहुत अच्छी तथा स्वास्थ्य के लिए बेहतर शुरूआत की गई है। सर्दियों के मौसम में बच्चे अधिक पानी नहीं पीते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। विद्यालय में अब मध्यावकाश से पहले और उसके बाद वाटर ब्रेक किया जाएगा। इस समय सभी बच्चों को अपनी बोतल से पानी पीना है। विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी शिक्षक भी पौष्टिक खाना लेकर आएं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जंक फूड से दूर रखना है। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन कर उनकी प्रशंसा की। भविष्य में भी इसी प्रकार से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें