फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों की सरकार का कार्यकाल हुआ शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग जीतने का संकल्प लिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में शपथ लेने वाली ग्राम पंचायतों का बृहस्पतिवार को कार्यकाल प्रारंभ हो गया। पहली बैठक होते ही गांव की सरकार अस्तित्व में आ गई। ग्राम पंचायत की पहली बैठक में छह समितियों का गठन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीतने का संकल्प लिया।
जनपद में 498 ग्राम पंचायतों में से 395 ग्राम पंचायतों में ही कोरम पूरा होने पर ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई थी। बृहस्पतिवार को सभी संगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक हुई। ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और ग्राम पंचायत सदस्यों ने बैठक में शामिल होकर गांव के विकास के लिए छह समितियों का गठन किया, जिनमें नियोजन एवं विकास, शिक्षा, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य एवं कल्याण, प्रशासनिक तथा जल प्रबंधन समितियों बनाई गई। पहली बैठक होते ही ग्राम पंचायतों का कार्यकाल प्रारंभ हो गया। आज पहली बैठक से ही कार्यकाल की शुरुआत मानी जाएगी। अब शासन के आदेश पर ग्राम प्रधानों का ग्राम सचिव के साथ संयुक्त खाता खोला जाएगा।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के ग्राम सिलाजुड्डी में हुई पहली बैठक में समितियों के गठन के बाद कोरोना संक्रमण के खात्मे का संकल्प लिया गया। इसके लिए गांव में लगातार साफ सफाई कराने, गांव को सैनिटाइज कराने का निर्णय लिया गया। ग्राम प्रधान जितेंद्र वर्मा, ग्राम सचिव विनय शर्मा के अलावा सदस्य धर्मेंद्र, सेठपाल, ओम सिंह, योगेंद्र, कपिल, अन्नु, रेखा आदि मौजूद रहे।
दायित्वों का निर्वहन करना जरूरी
शाहपुर। ब्लाक के गांव रसूलपुर जाटान में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत कार्यकारिणी की प्रथम बैठक ग्राम प्रधान जसवंत सिंह बालियान की अध्यक्षता में हुई। सचिव चित्रांश बालियान ने ग्राम प्रधान व सदस्यों को प्रथम बैठक की सामान्य कार्यवाही की जानकारी दी। कार्यकारिणी को बताया कि ग्राम पंचायत अपने दायित्वों व अधिकारों का निर्वहन समिति के माध्यम से करती है। छह स्थायी समितियों का गठन किया गया। प्रत्येक समिति में एक सभापति व छह सदस्य बनाए गए है। इसके अलावा अन्य गांवों में भी समितियों का गठन किया गया।
पुरकाजी। भैंसानी के सरकारी स्कूल में ग्राम प्रधान नीलम त्यागी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में नियोजन एवं विकास व शिक्षा और प्रशासनिक समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान नीलम त्यागी को बनाया गया। निर्माण कार्य का ग्राम पंचायत सदस्य जोनु व स्वास्थ्य व कल्याण समिति का ग्राम पंचायत सदस्य रमेश कुमार और जल प्रबंधन समिति का ग्राम पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार को अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में ग्राम प्रधान के पति नवीन त्यागी ग्राम पंचायत सचिव विष्णुदत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांवों के विकास पर हुई चर्चा
खतौली। गांवों में प्रधानों सहित सदस्य की सचिव की उपस्थित में प्रथम बैठक हुई। गांव के विकास पर बातचीत की गई। छह समितियों का भी गठन किया गया। बीडीओ पवन विश्वकर्मा ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के 83 गांवों में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और सदस्यों की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम सचिव मौजूद रहे। बैठक में छह समितियों का गठन किया गया। समिति के गठन के साथ ही गांवों में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें